प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड में ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
उत्तराखण्ड की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी विकास की बड़ी सौगात, ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेश को विकास की दिशा में एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग ₹8260.72 करोड़ की कुल 31 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इसमें ₹7329.06 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा ₹931.65 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
🔹 प्रमुख परियोजनाएं: सौंग और जमरानी बांध
प्रधानमंत्री ने सिंचाई विभाग की दो प्रमुख परियोजनाओं —
-
सौंग बांध पेयजल परियोजना (₹2491.96 करोड़)
-
जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना (₹2584.10 करोड़)
का शिलान्यास किया।
सौंग बांध परियोजना, देहरादून और टिहरी जनपद में प्रस्तावित है, जिससे 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होगी। परियोजना के अंतर्गत 130 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा, जिससे देहरादून शहर की जलापूर्ति को सुदृढ़ किया जाएगा।
वहीं जमरानी बांध परियोजना नैनीताल जनपद में प्रस्तावित है। यह एक बहुउद्देशीय परियोजना है जिससे 57,065 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा 14 मेगावाट बिजली उत्पादन भी किया जाएगा।
🔹 अन्य प्रमुख शिलान्यास परियोजनाएं
प्रधानमंत्री ने कई जिलों में विकास कार्यों की नींव रखी, जिनमें प्रमुख हैं –
-
₹100.53 करोड़ – अलकनन्दा नदी (जोशीमठ, चमोली) के बाएं तट पर तट सुरक्षा व भूस्खलन स्थिरीकरण कार्य।
-
₹140.22 करोड़ – धारचूला (पिथौरागढ़) में काली नदी के दाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य।
-
₹340.29 करोड़ – पीपलकोटी (चमोली) में 400 के.वी. स्विचिंग उपसंस्थान व पारेषण लाइन।
-
₹277.23 करोड़ – घनसाली (टिहरी) में 220 के.वी. उपसंस्थान।
-
₹129.37 करोड़ – सभी जनपदों के सरकारी भवनों में सोलर पावर प्लांट की स्थापना।
-
₹256.96 करोड़ – लोहाघाट (चम्पावत) में महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु महिला स्पोर्ट्स कॉलेज।
-
₹223.71 करोड़ – बनबसा (चम्पावत) में 220 के.वी. उपसंस्थान और संबंधित लाइन।
-
₹100.89 करोड़ – पौड़ी के यमकेश्वर में चौरासी कुटिया पुनरोद्धार परियोजना।
-
₹100.67 करोड़ – विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में भवन निर्माण कार्य।
-
₹58.21 करोड़ – देहरादून व टिहरी में पर्यटन विकास कार्य।
-
₹55.00 करोड़ – देहरादून व हल्द्वानी में मरीजों के तीमारदारों हेतु रैन बसेरा।
-
₹39.42 करोड़ – खानपुर में उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण।
-
₹80.77 करोड़ – लालकुआं (नैनीताल) में अत्याधुनिक दुग्धशाला (1.50 लाख लीटर/दिन क्षमता)।
🔹 लोकार्पित योजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने कुल ₹931.65 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख हैं –
-
₹161.98 करोड़ – धारचूला (पिथौरागढ़) में 220/33 के.वी. बरम उपसंस्थान।
-
₹38.71 करोड़ – मसूरी-कैंट-राजपुर रोड में 132 के.वी. बिंदाल–पुरकुल पारेषण लाइन।
-
₹128.56 करोड़ – अमृत 1.0 कार्यक्रम अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति की 23 जोन योजना।
-
₹126.27 करोड़ – राजकीय पॉलिटेक्निक (चम्पावत, टनकपुर, ताकुला आदि) भवन निर्माण कार्य।
-
₹80.81 करोड़ – पौड़ी, श्रीनगर, बागेश्वर व गंगोलीहाट में पम्पिंग पेयजल योजनाएं।
-
₹84.09 करोड़ – धारचूला (पिथौरागढ़) के ग्वालगांव में भूस्खलन उपचार कार्य।
-
₹18.61 करोड़ – हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड (एस्ट्रोटर्फ)।
-
₹26.91 करोड़ – Precision Manufacturing कार्यशाला।
🔹 विकास की नई राह
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन योजनाओं से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखण्ड की जनता को शुभकामनाएं दीं और राज्य को “देवभूमि से विकसित राज्य” के रूप में अग्रसर करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



