उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट

डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात, खेत में उत्पादित चावल भेंट कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी ओर से आत्मीयता के प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल श्री हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखण्ड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्थानीय कृषि उत्पादों की अहम भूमिका है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल राजनीति में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार की परंपरा को मजबूत करने का एक सुंदर उदाहरण है।

इस भेंट को प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक संवाद और परस्पर सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button