उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अल्पसंख्यक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन पर वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग व मदरसा शिक्षा बोर्ड ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम तथा उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शमून ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य में अल्पसंख्यक समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के समान, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन से शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ-साथ मदरसों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा, रोजगार और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न स्वरूप पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button