उत्तराखंड

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों संग की चाय पर चर्चा, योजनाओं का लिया फीडबैक

पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर रुके मुख्यमंत्री, पहाड़ी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर दिया जोर

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पूर्व ग्राम प्रधान Chandra Singh के प्रतिष्ठान पर रुककर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास इकोलॉजी और इकॉनमी के बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं सुलभ रूप से उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 के आंकड़े राज्य सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को दर्शा रहे हैं और उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button