उत्तराखंड

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का जनसंवाद, पूर्व सैनिक के प्रतिष्ठान पर ली चाय की चुस्कियाँ

प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से किया संवाद, सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक मेहरबान सिंह के प्रतिष्ठान पर रुककर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह ने उन्हें भेंट स्वरूप घर पर बने पारंपरिक और स्वादिष्ट अरसे भी दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का यह माध्यम शासन और प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविकताओं से अवगत कराता है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने और उनका अनुभव सुनने से सरकार को योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि जनता के साथ यह सीधा संवाद उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को और मजबूती मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button