उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर परिसर में सफाई अभियान में लिया हिस्सा, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत लगाया पौधा

ऊधमसिंह नगर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने खटीमा स्थित Purnagiri Temple परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यों में स्वयं भागीदारी कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल संसाधनों के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की भी है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान इसी सोच को साकार करने का एक सार्थक प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण तभी प्रभावी रूप से सफल हो सकते हैं, जब उनमें जनभागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय सहभागिता से ही ये अभियान एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित उत्तराखण्ड का निर्माण संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button