उत्तराखंड
चमोली के बिरही में जनजाति समागम-2026, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोखा और ऊनी टोपी भेंट
बेडूबगड़ में आयोजित जनजाति समागम में पारंपरिक सम्मान के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन

चमोली जिले के बिरही (बेडूबगड़) में आयोजित जनजाति समागम-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन समिति की ओर से मुख्यमंत्री को स्थानीय परंपरा के प्रतीक स्वरूप दोखा और ऊन की टोपी भेंट की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। जनजाति समागम-2026 में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही।
मुख्यमंत्री को भेंट किया गया दोखा और ऊनी टोपी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक सम्मान की प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।



