उत्तराखंड

चंपावत के अनुज पंत को UPSC में 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई

भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, युवा पीढ़ी के लिए बताया प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद निवासी अनुज पंत को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित होने पर फोन के माध्यम से बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने अनुज पंत की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अनुज पंत ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहते हुए देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button