उत्तराखंड

खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं

कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से मुलाकात कर समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खटीमा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपैड परिसर में जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है और इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद सरकार और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर ही संभव समाधान प्रस्तुत करें और जिन मामलों में समय लगे, उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button