उत्तराखंड

भराड़ीसैंण में प्रातः भ्रमण के दौरान कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सफाई कर्मियों, पुलिस जवानों और विधानसभा कर्मचारियों से किया संवाद, रसोई गृह और जिम की सुविधाओं का भी किया निरीक्षण

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकालीन भ्रमण के समय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने वहां तैनात सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री रसोई गृह भी पहुंचे, जहां उन्होंने तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जिम में कुछ समय व्यायाम किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र के सफल संचालन में सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सरकार उनके योगदान का सम्मान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button