Pune Helicopter Crash: पुणे में हेलिकॉप्टर हादसा: घने कोहरे के कारण दुर्घटना, तीन लोगों की मौत
Helicopter accident in Pune: Accident due to dense fog, three people died

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बावधन बुद्रुक गांव के पास हुआ। मरने वालों में दो पायलट और एक इंजीनियर शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मेडिकल टीम को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलिपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद सुबह 7 से 7:10 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से यह दुर्घटना हुई। हालांकि, घटना के सही कारणों का पता आधिकारिक जांच के बाद ही चलेगा।
यह पुणे में हाल के दिनों में दूसरा बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे में एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हुए थे। उस हादसे का कारण मौसम और तकनीकी खराबी बताया गया था।
इस ताजा हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, और प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।