उत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी की मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा

लोक भवन में हुई मुलाकात में राज्य के विकासात्मक कार्यों और समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से आज लोक भवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में संचालित विकासात्मक योजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई तथा राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद स्थापित किया गया। यह शिष्टाचार भेंट राज्य के विकास और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button