उत्तराखंड

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिनंदन

देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का किया स्वागत

देवभूमि उत्तराखण्ड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश में विकास योजनाओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विषयों को लेकर सकारात्मक संवाद की संभावना भी जताई जा रही है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को प्रदेश के स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके प्रवास के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button