उत्तराखंड

खटीमा में जनसुनवाई: क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

देर शाम आवास पर जनभेंट कार्यक्रम, होली की शुभकामनाओं के साथ सुख-समृद्धि की कामना

देर शाम खटीमा स्थित आवास पर आयोजित जनभेंट कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं।

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। बताया गया कि सरकार जनहित के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button