उत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की राह दिखाते हैं: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए महान प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय दर्शन और हमारी महान संस्कृति के महत्व को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक चिंतक और ओजस्वी वक्ता थे। उन्होंने अपने बौद्धिक विचारों और प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश — “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” — आज भी युवाओं को निरंतर प्रेरित करता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा देता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और चरित्रवान भारत के निर्माण में सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, नवाचार और नेतृत्व में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में देश के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button