उत्तराखंड
खाड़ी देशों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालेंगे” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री ने विदेश में फंसे प्रदेशवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि खाड़ी देशों में फंसे प्रदेशवासियों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार तथा संबंधित दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को शीघ्र और सुरक्षित रूप से स्वदेश लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।



