मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री ने देहराखास स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुपम त्रिवेदी जी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने THDC देहराखास, पथरी बाग स्थित श्री त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इस कठिन समय में सरकार और पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री अनुपम त्रिवेदी जी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।


