उत्तराखंड

भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण हेतु देशभर में खुलेंगी संस्कारशालाएं : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की जनरल बॉडी मीटिंग जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय कचहरी बरेली में संपन्न हुई राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया नें भारतीय बच्चों में लुप्त हो रहे संस्कार को लेकर एक एहम निर्णय लेते हुए संस्थान के सदस्यगण एवं पदाधिकारी के बीच जनरलवाड़ी मीटिंग बिठाई और दो वर्ष से पंद्ररा वर्ष साल के बच्चों में भारतीय,धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार उत्पन्न करने के लिए क्षेत्र अनुसार भारत में विभिन्न स्थानों पर संस्कारशाला खोलने का प्रस्ताव पारित किया।

राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने संस्कारशाला के विषय में बताया की धार्मिक व भारतीय संस्कृति बच्चों में उत्पन्न हो इसके लिए संस्थान द्वारा क्षेत्र अनुसार संस्थान की विभिन्न कार्यकारिणियों द्वारा संस्कारशाला खोलने का निर्णय किया गया है जो हर महीने के प्रत्येक रविवार को दोपहर 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बच्चों को संस्कारी शिक्षा दी जाएगी जिसमें बच्चों को नमन करना, प्रणाम करना, बड़ों का सम्मान करना, धार्मिक मंत्र, प्रभु प्रार्थना, भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कार सिखाए जाएंगे विशेष अध्ययन एवं योग भी संस्थान द्वारा कराया जाएगा संस्कारशाला कार्यक्रम का संस्थान के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने समर्थन किया संस्कारशाला संस्थान द्वारा शीघ्र ही प्रारंभ होगी जनरल बॉडी मीटिंग में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे. आर गुप्ता,डॉ.अखिलेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सुनिता उर्फ अंजू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आर्येद्र प्रताप सिंह, सदस्य रामकिशोर, राकेश शर्मा, शिव शंकर पांडे, ममता चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button