उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित

राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार समारोह में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया।

सीएम धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में अदम्य साहस और रणकौशल का परिचय दिया। इसलिए उन्हें उत्तराखण्ड की झांसी की रानी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, चाहे वह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, 33% आरक्षण या ट्रिपल तलाक उन्मूलन जैसी पहल हो।

राज्य सरकार ने भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें सरकारी सेवाओं में 30% आरक्षण, समान नागरिक संहिता का क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, उद्यमिता विकास कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण प्रमुख हैं।

सीएम ने बताया कि पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है—

  • तीलू रौतेली पुरस्कार: ₹31,000 से बढ़ाकर ₹51,000

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार: ₹21,000 से बढ़ाकर ₹51,000

आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय भी बढ़ाया गया है:

  • कार्यकर्ता: ₹9300

  • मिनी आंगनवाड़ी: ₹6250

  • सहायिका: ₹5250

साथ ही उन्हें सुपरवाइज़र पद पर पदोन्नति का भी अवसर दिया जा रहा है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली 13 महिलाएं (2024-25):

  • मीता उपाध्याय (अल्मोड़ा)

  • अलिशा मनराल (बागेश्वर)

  • सुरभि (चमोली)

  • अनामिका बिष्ट (चम्पावत)

  • शिवानी गुप्ता (देहरादून)

  • रूमा देवी (हरिद्वार)

  • नैना (नैनीताल)

  • रोशमा देवी (पौड़ी गढ़वाल)

  • रेखा भट्ट (पिथौरागढ़)

  • हेमा नेगी करासी (रुद्रप्रयाग)

  • साक्षी चौहान (टिहरी गढ़वाल)

  • रेखा (ऊधमसिंह नगर)

  • विजयलक्ष्मी जोशी (उत्तरकाशी)

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधायक श्री खजान दास, सचिव श्री चंद्रेश कुमार, निदेशक श्री बंशीलाल राणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button