
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBCWB) की बैठक में 10,000 से अधिक श्रमिकों और उनके परिवारों को ₹11 करोड़ 50 लाख की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक धनराशि हस्तांतरण नहीं बल्कि राज्य के मेहनतकश श्रमिकों के योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले तीन महीनों में 5 से 6 लाख नए श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि खनन विभाग ने इस वर्ष राजस्व वृद्धि के नए रिकॉर्ड बनाए हैं और अन्य राज्य उत्तराखण्ड के खनन मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं।