
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद अपने किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा है। ट्रंप ने कार्यकारी आदेशों के माध्यम से तेजी से काम करने और अमेरिका को मजबूत बनाने का वादा किया है।
उनके 10 बड़े ऐलान इस प्रकार हैं:
- अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा।
- अवैध हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध।
- अमेरिका में अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का ऐलान।
- विदेशी देशों पर टैक्स बढ़ाकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना।
- रंगभेद मिटाकर एक सशक्त और समान समाज का निर्माण।
- पनामा नहर को वापस लेने का ऐलान।
- थर्ड जेंडर (तीसरे लिंग) को खत्म करने की घोषणा।
- कोविड-19 महामारी के दौरान निकाले गए लोगों की नौकरियां बहाल करने का वादा।
- आर्थिक संकट को खत्म करने के लिए ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ नीति लागू करना।
- मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने का ऐलान।
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सरकारी सेंसरशिप रोकने के निर्देश।
डोनाल्ड ट्रंप के ये फैसले दिखाते हैं कि वे अपने वादों को पूरा करने और अमेरिका को नई दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।